
रायपुर . राजधानी के बोरियाकला में उस वक्त हडंकप मच गया जब झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। युवक के शव की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस को छानबीन के दौरान शव के पास एक बाइक और एक हेलमेट भी मिला है।
मृतक के पास एक बैग भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक का नंबर सीजी 04 एचएक्स 3601 है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।