
Bemetara factory blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के पिरदा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर कल्याण समिति ने मंत्रियों से मांग की है कि बारूद फैक्ट्री को पूर्णतया बंद कर दिया जाए।
इसे लेकर 22 गांव के किसानों ने एकजुटता दिखाई है। किसानों ने इसकी गुहार कलेक्टर, सांसद, उद्योगमंत्री से लगाई है। पता होगा कि 25 मई 2024 को बारुद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी।