
Ganesh Jhaki 2024: रायपुर में गुरुवार की रात बड़े धूम धाम से गणेशोत्सव विसर्जन झांकियां निकली। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंचे। इस बार 90 से अधिक विसर्जन झांकिया निकाली गई। प्रशासन की कड़ाई के बीच शहर की झांकियों में डीजे की कानफोडू आवाज सुनाई नहीं दी। लेकिन इसके बाद भी पूरे उत्साह से झांकियां निकाली, जिसमें परंपरा, संस्कृति के साथ अनुशासन की झलक लोगों को देखने को मिली।