
Ganga Snan In CG Jail: छत्तीसगढ़ के बालोद में जेल में बंद विचाराधीन बंदियों और कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। प्रयागराज से मंगवाए गए त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल की पहले पूजा की गई फिर सभी कैदियों ने पुण्य स्नान किया। इस अनोखी पहल के दौरान जेल में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने श्रद्धा के साथ इसमें भाग लिया। जेल में एक अस्थायी कुंड बनाया गया था जहां कैदियों ने आस्था की डुबकी लगाई।