
रायपुर. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने वन विभाग में घोटाले का आरोप लगाया है। जोगी कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बगैर टेंडर जारी कर वन विभाग ने काम कराया। जोगी कांग्रेस का आरोप है कि इस घोटाले में कई बड़े अफसरों के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस घोटाले की शिकायत ईओडब्ल्यू से की है।