
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 जून को राजधानी रायपुर (Raipur) के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त कर आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज को नमन किया। इस मौके पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जैन दर्शन हमें सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जब जीवन में सत्य, नैतिकता, अपरिग्रह और यह भाव हो कि सब कुछ केवल हमारा नहीं, बल्कि समाज का भी है, तब मन में अशांति के लिए कोई स्थान नहीं रहता। आज जब समाज में तनाव और अशांति बढ़ रही है, तब तप, आत्मबल, धैर्य, संयम, अनुशासन और आत्मनियंत्रण की सबसे अधिक आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…