30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
अब नालंदा परिसर में मिलेट्स के व्यंजनों का उठाइए लुत्फ
Play video

अब नालंदा परिसर में मिलेट्स के व्यंजनों का उठाइए लुत्फ

सीएम ने किया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ
Google source verification

रायपुर. नालंदा परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट कैफे का शुभारंभ किया। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने वाले विद्यार्थी सहित शहरवासियों को भी रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार, संवा जैसे मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रागी से बना केक काटा और कुटकी से बना चीला, रागी ब्रेड का सैंडविच, रागी का वेजिटेबल कटलेट, कोदो की खीर , रागी का कप केक , रागी का हलवा और रागी की पाव भाजी का स्वाद भी लिया।