रायपुर. छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। कृषि प्रधान प्रदेश में पोला पर्व विशेष महत्व होता है। भादो कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन यह पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के वाहन नंदी बैल की पूजा की जाती है। पोला पर्व पर सुबह से बैलों को स्नान करा कर हल्दी-रोचन से तिलक लगा कर पूजा-आरती कर मनाया जाता है।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी, खुर्मी सहित चांवल से बने पकवान का भोग खिलाया जाएगा। इस त्यौहार के बाद से ही बेटियों को तीज का त्योहार मनाने के लिए ससुराल से मायके लाने का सिलसिला भी पोला के दिन से शुरू हो जाता हैं। राजधानी रायपुर में बैलों को रंग-बिरंगे परिधान में सजाकर पूजा किया। इसके बाद बैल दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजुम उड़म पड़ा।