
CG News: छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है। बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 2 हजार संदेहियों को अरेस्ट किया है। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में स्थानीय थाना में बिना सूचना दिए रह रहे थे। इन्होंने अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया। इसी के चलते इन संदेहियों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा करीब दो हजार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें लोगों में पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर समेत नेपाल के लोग शामिल हैं। इन लोगों को बस में भरकर रायपुर पुलिस लाइन लाया गया है। जहां सभी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पहले संदेही दुर्ग, कवर्धा में पकड़े गए थे। इसके बाद अब रायपुर में भी घुसपैठियों की पहचान हो रही है। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।