Raipur AIIMS: रायपुर AIIMS में रविवार को पेशेंट को समय इलाज नहीं मिलने पर उसके साथ आए दोस्तों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, रविवार को सुबह 10 बजे अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। दोपहर 12 बजे सिटी स्कैन में यह बात सामने आई की मरीज के सर की नस फट गई है।
परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने एम्स प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके दोस्त अमित गौतम के सिर की नस फटने के बाद भी 6 घंटे तक अस्पताल में कोई न्यूरोसर्जन डॉक्टर अवेलेबल नहीं था। वहीं एम्स प्रबंधन की लापरवाही को लेकर बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। मरीज को अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत लेकर अन्य मरीज के परिजन भी हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ता देख प्रबंधन में छुट्टी में गए डॉक्टर को बुलाया और मरीज को इलाज के लिए भेजा गया।