Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों ट्रैफिक जाम की विकराल समस्या से जूझ रही है। बढ़ती गाड़ियों और जनसंख्या के कारण शहर में लोगों का चलना भी दूभर हो गया है। पिछले 12 सालों में गाड़ियों की संख्या दो गुना, जबकि जनसंख्या ढाई गुना बढ़ गई है। इस विकट परिस्थिति से लोगों की आवाजाही में काफी समय लग जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर के मोवा मेन रोड में थाना के सामने (Raipur News) से बाजार चौक तक लंबा जाम लगा रहा। काफी दूर-दूर तक लोग लाइन में लगे नजर आए।