1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Raipur : अफीम की खेती छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का नया स्टार्टअप: भूपेश बघेल
Play video

Raipur : अफीम की खेती छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का नया स्टार्टअप: भूपेश बघेल

Chhattisgarh : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धमतरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जानकारी आ रही...
Google source verification

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अफीम की खेती को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 12 मार्च को रायपुर (Raipur) में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बलरामपुर जिले के दो गांवों में अफीम की खेती पकड़ी गई है। अब जानकारी आई है कि धमतरी-सिहावा (Dhamtari – Sihawa) क्षेत्र में भी इस प्रकार की खेती हो रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जब से बीजेपी (BJP) सरकार बनी है तब से अफीम की खेती (Opium Cultivation) की बाढ़ आ गई है और भाजपा के लोग इसमें संलिप्त हैं और वही लोग ये खेती कर रहे हैं। कांग्रेस (Congress) नेता ने तंज कसते हुए कहा कि यहां नया स्टार्टअप (Startup) शुरू किया गया है और छत्तीसगढ़ को अफीम का गढ़ बना दिया है।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- अफीम की खेती पर कार्रवाई की गई