
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर (Raipur) के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव (Social Media Live) आकर शहरवासियों से सीधा संवाद किया। कमिश्नरेट सिस्टम (Commissionerate System) लागू होने के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने नागरिकों के सवालों का सीधा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याएं समझना और उनके सुझावों के आधार पर पुलिसिंग को और बेहतर बनाना है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (Police Commissioner Dr Sanjeev Shukla) ने बताया कि कमिश्नरेट का एक वरिष्ठ अधिकारी अब हर रविवार (Sunday) को किसी एक विषय पर नागरिकों से बातचीत करेगा और नागरिकों के सुझावों पर काम किया जाएगा। शहर में कई तरह की समस्याएं हैं और लोगों के पास पुलिसिंग (Policing) सुधारने के अच्छे सुझाव भी हैं। हम नियमित संवाद (Regular Dialogue) के जरिए इन सुझावों को समझकर उन्हें लागू करना चाहते हैं, ताकि पुलिसिंग और प्रभावी हो सके।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: आमलोगों के सूखे कंठ टैंकरों के भरोसे, अभी तो पिक्चर शुरू ही नहीं हुई