26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
रास्ता बंद, फिर भी रेत पार! एनीकेट पर माफियाओं की ‘लाइन’- सिस्टम पूरी तरह फेल?
Play video

रास्ता बंद, फिर भी रेत पार! एनीकेट पर माफियाओं की ‘लाइन’- सिस्टम पूरी तरह फेल?

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के महानदी किनारे अवैध रेत खनन का खेल अब खुली चुनौती में बदल चुका है। दुलना एनीकेट, जो क्षेत्र की जल आपूर्ति का अहम आधार है, उसके ऊपर से माफिया धड़ल्ले से रेत पार करा रहे हैं।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के महानदी किनारे अवैध रेत खनन का खेल अब खुली चुनौती में बदल चुका है। दुलना एनीकेट, जो क्षेत्र की जल आपूर्ति का अहम आधार है, उसके ऊपर से माफिया धड़ल्ले से रेत पार करा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जल संसाधन विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए रास्ता तक अवरुद्ध कर दिया, लेकिन इसके बावजूद माफियाओं ने नया रास्ता निकाल लिया है।

आज भी एनीकेट क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगाकर लगातार परिवहन किया जा रहा है। तस्वीर साफ है — जहां बड़े हाइवा नहीं जा पा रहे, वहां छोटे वाहनों के जरिए चोरी जारी है। यानी प्रतिबंध सिर्फ कागजों में है, जमीनी हकीकत में नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े यह पूरा खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बना हुआ है या फिर कार्रवाई से बच रहा है। लगातार भारी आवाजाही से एनीकेट की संरचना पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा और गहरा गया है।

यह सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना और जल संसाधनों के साथ खिलवाड़ है। अगर इसी तरह हालात बने रहे तो एनीकेट की सुरक्षा खतरे में पड़ना तय है।रास्ता बंद कर देने से काम नहीं चलेगा… जब तक माफिया पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक एनीकेट भी सुरक्षित नहीं रहेगा!