13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Rajotsav: चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स, पीएम रूट में नेताओं को भी नहीं मिली एंट्री

राज्योत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। एयरपोर्ट से लेकर राज्योत्सव स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आधी रात से ही तैनात कर दिए गए थे। एसपीजी की निगरानी में जवानों की तैनाती की गई थी।

Google source verification

राज्योत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। एयरपोर्ट से लेकर राज्योत्सव स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आधी रात से ही तैनात कर दिए गए थे। एसपीजी की निगरानी में जवानों की तैनाती की गई थी। शनिवार को सुबह पीएम के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले करीब आधा घंटा रूट में आवागमन बंद कर दिया गया। मोदी के एयरपोर्ट से सत्यसाईं अस्पताल, फिर ब्रह्मकुमारी आश्रम, विधानसभा भवन, आदिवासी म्यूजियम और मेला स्थल पहुंचने वाले मार्ग को थोड़ी देर के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। इस रूट पर सुरक्षा कारणों से नेताओं को भी एंट्री नहीं दी गई। हालांकि रूट के आसपास से गुजरने वाले भी कुछ देर के लिए परेशान हुए।