
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों डॉग बाइट्स के मामले बढ़ते ही जा रहे है। लोगों को इनसे मुक्ति नहीं मिल पाई दूसरी आफत आ पड़ी है। दरअसल निजी कॉलोनी में जंगली सियार की दस्तक से लोग दहशत में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 2-3 बजे सड्डू कैपिटल सिटी फेस वन में जंगली सियार दिखा। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस बात की भनक स्थानीय निवासियों को तब लगी जब रोजाना दो से तीन बजे कुत्तों के झुण्ड द्वारा भौंकने और घर के बाहर रखे गमले टूट फुट होने पर जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने देखा की जंगली सियार कॉलोनी के भीतर घूम रहा है। सियार दिखने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वन अमला भी अलर्ट मोड पर है।