17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद
तालाब में तैरने गए युवक की डूबने से मौत
Play video

तालाब में तैरने गए युवक की डूबने से मौत

कुंभलगढ़, थाना क्षेत्र के थोरिया स्थित तालाब पर मंगलवार को गांव के दो युवक तैरने गए थे। जिसमें से डूबने से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा मौके से भाग गया। मृतक डालूराम भील उम्र 25 वर्ष और उसका साथी परताराम भील तालाब में तैरने गए थे। डालूराम की डूबने से […]

Google source verification

कुंभलगढ़, थाना क्षेत्र के थोरिया स्थित तालाब पर मंगलवार को गांव के दो युवक तैरने गए थे। जिसमें से डूबने से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा मौके से भाग गया। मृतक डालूराम भील उम्र 25 वर्ष और उसका साथी परताराम भील तालाब में तैरने गए थे। डालूराम की डूबने से मौत हो गई, वहीं परताराम घबराकर मौके से भाग गया। उसके बाद जब मृतक के कपड़े तालाब के बाहर पड़े देखे तो ग्रामीणों ने गजपुर चौकी पर सूचना दी। जिसके बाद थानाधिकारी विशाल गवारिया मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। साथ ही राजसमंद से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकला। केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।