16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद
राजसमंद में मानसूनीमेहरबानी! लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश
Play video

राजसमंद में मानसूनीमेहरबानी! लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश

जिला मुख्यालय पर बुधवार को काफी दिनों बाद बारिश हुई। पिछले कुछ समय से बारिश नहीं होने से गर्मी के कारण लोग परेशान थे।

Google source verification

राजसमंद. जिला मुख्यालय पर बुधवार को काफी दिनों बाद बारिश हुई। पिछले कुछ समय से बारिश नहीं होने से गर्मी के कारण लोग परेशान थे। लेकिन बुधवार शाम पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब आधे घंटे तक हुई। जिले में आज लंबे समय के बाद मानसूनी मेहरबानी हुई है। अब मानसून विदाई लेने को है। ऐसे में जिले में हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश से फसलों को नई जान मिली है और किसानों को अच्छी पैदावार की भी उम्मीद है। इधर जिला प्रशासन ने मानसूनी बारिश को देखते हुए नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अ​धिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सै​ल्सियस रिकॉर्ड किया है।