25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद
राजसमंद में तीन एमएम और आमेट में डेढ़ घंटे में बरसा ढाई इंच पानी
Play video

राजसमंद में तीन एमएम और आमेट में डेढ़ घंटे में बरसा ढाई इंच पानी

जिला मुख्यालय पर पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए।

Google source verification

राजसमंद. जिला मुख्यालय पर पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए। शाम को करीब छह बजे बाद बारिश का दौर शुरु हुआ जो करी पौन घंटे तक जारी रही। इसके बाद रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दिनभर उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इधर मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बारिश तीन एमएम रिकॉर्ड की गई। इधर आमेट में श्रावण मास के चार दिन पूर्व प्रभु जयसिंहश्याम की नगरी आमेट पर इंद्र देवता मेहरबान हुए और नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कें दरिया बन गई और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी काफी राहत मिली। नगर में आज की बारिश ढाई इंज दर्ज की गई। नगर में गुरुवार अपरान्ह 3 बजे बाद काली घटाएं छा गई और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो करीब डेढ़ घंटे तक जारी रहा। इसके चलते नगर में चहुंओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। बस स्टैंड पर तो जल सैलाब सा आ गया। तहसील मुख्यालय के कानून गो अधिकारी भरत पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को हुई बारिश इस सीजन की अधिकतम बारिश तहसील कार्यालय में लगाए गए वर्षा मापी यंत्र में रिकॉर्ड की गई। बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे तक करीब 59 एमएम यानी लगभग ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश इस सीजन में एक दिन में रिकॉर्ड की जाने वाली सर्वाधिक बारिश है। साथ ही 1 जनवरी 2024 से गुरुवार सुबह तक 177 एमएम, 1 जून से गुरुवार सुबह तक 150 एमएम बारशि दर्ज की गई है।