अजमेर. दीपावली पर घर-आंगन दीपोत्सव की रोशनी से जगमगा उठे। शहरवासियों ने उल्लास के साथ गुरुवार और शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच महालक्ष्मी का पूजन किया। शनिवार को घरों और मंदिरों के बाहर महिलाओं ने गोवर्द्धन पूजा की। सुबह से देर शाम तक दीपावली की शुभकामनाओं का दौर चला। सोशल मीडिया पर भी दीपावली की बधाइयों के मैसेज, वीडियो चलते रहे। गांधी भवन, कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सरकारी विभागों, आनासागर गौरव पथ चौपाटी और रीजनल कॉलेज पुष्कर रोड चौपाटी पर तक सतरंगी लाइटें लगाई गई। बाजारों में सजावट दरगाह बाजार-धानमंडी नया बाजार, पुरानी मंडी, श्रीनगर रोड, नसीराबाद रोड, केसरगंज, मदार गेट सहित बजरंगगढ़ सर्किल और अन्य बाजारों-चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई।