8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा

REWA NEWS; चायनीज मांझे से कटा बाइक सवार का गला, हालत गंभीर

मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार शाम बाइक सवार युवक का इससे गला कट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उपचार जारी है।

Google source verification

रीवा। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार शाम बाइक सवार युवक का इससे गला कट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उपचार जारी है।
मनगवां कस्बा निवासी मोहित सोंधिया शनिवार शाम एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह समान थाने के ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, तभी एक पतंग आ गई और उसका मांझा गले में फंस गया। युवक ने बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण मांजा गले में कस गया और गला कट गया। इस दौरान दोनों लोग बाइक सहित गिर गए, जिसमें बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल उसके गले मांझा निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां युवक का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पतंग उड़ाने के लिए खतरनाक मांझे का इस्तेमाल किया जाता है, जो आसानी से टूटता नहीं है। कई बार उसकी चपेट में आकर बेजुबान पक्षियों को भी नुकसान होता है।

भाजपा नेता की नाक कट गई

उज्जैन के ऋषि नगर में भाजपा के एक नेता चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, इससे उसकी नाक व होंठ कट गए। उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टर का कहना है कि शनिवार को सर्जरी करवाना पड़ेगी। माधव नगर पुलिस ने बताया कि विष्णु पोरवाल (40) निवासी ऋषिनगर भाजपा के दीनदयाल मंडल के कार्यालय मंत्री हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वे चचेरे भाई के साथ जयसिंहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक विष्णु चला रहे थे। ऋषिनगर में बगीचे के समीप उनके चेहरे पर एकाएक चाइनीज मांझा आकर फंस गया। इससे उनके होंठ व नाक कट गई। उपचार के लिए उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टर ने बताया कि नाक की सर्जरी करना पड़ेगी।