19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
8 जोड़े के हुए सामुहिक फेरे, डोली में बैठकर विदा हुईं वधु
Play video

8 जोड़े के हुए सामुहिक फेरे, डोली में बैठकर विदा हुईं वधु

सागर. भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर साहू समाज युवा मंडल के नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 8 जोड़ों ने सामूहिक फेरे लिए। विधि विधान से विवाह होने के बाद वधुओं को डोली में बैठाकर विदा किया गया।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Mar 27, 2025

मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज युवा मंडल ने नि:शुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

सागर. भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर साहू समाज युवा मंडल के नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 8 जोड़ों ने सामूहिक फेरे लिए। विधि विधान से विवाह होने के बाद वधुओं को डोली में बैठाकर विदा किया गया। उत्सवी माहौल में 8 दूल्हे घोड़ा बग्गी में सवार होकर पहुंचे और बारात में सभी समाजबंधु शामिल हुए। सामूहिक वरमाला और फेरे के साथ सामाजिक एकता के संकल्प को दोहराया गया। बारात में घोड़े बग्गी, डीजे, और बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़े शामिल रहे।
जयंती के अवसर पर लगातार तीसरे वर्ष नि:शुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन खुरई रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि कोई भी समाज जब अपने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने का कार्य करती है वही समाज आगे बढ़ पाती है आज हमारा साहू समाज का युवा मंडल जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज की धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने एक अच्छा आयोजन की बधाई दी और आगे भी इस तरह के आयोजन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अनुश्री जैन, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,रामकुमार साहू, उमाशंकर साहू, सविता जिनेश साहू, यश अग्रवाल, मनीष चौबे, अंशुल परिहार, ईश्वर साहू, अशोक साहू देवरी,डॉ अनूप साहू, जगदीश साहू, नितिन साहू, गगन साहू व सरोज साहू आदि मौजूद रहे।