31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, डायल-100 ने बचाई जान
Play video

पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, डायल-100 ने बचाई जान

पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, डायल-100 ने बचाई जान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 26 Jul 2023, 10:48 PM IST

सागर. हीरापुर चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के बेकाबू होकर पेड़ से टकराने से तीन युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने घायलों को नजदीक स्थित बक्सवाहा के अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन छतरपुर जिला अस्पताल ले गए। डायल-100 द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाने से गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों की जान बच गई है।

जानकारी के अनुसार डायल-100 कंट्रोल रूम को मंगलवार शाम 4.15 बजे हीरापुर चौकी के गड़ोही गांव के पास बाइक के पेड़ से टकराने से तीन युवकों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी। शाहगढ़ थाने से पायलेट किशन यादव और आरक्षक सुंदर यादव डायल-100 लेकर कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे तो उन्हें बाइक सवार दयाराम पटेल, अखिलेश पटेल और उनका एक साथी खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट को देख डायल-100 टीम उन्हें नजदीक स्थित बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस बीच परिजन वहां पहुंच गए और वे तीनों को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए। बताया जाता है तीनों युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे और इसी वजह से पेड़ से टकरा गए। यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो उनकी जान बच पाना मुश्किल था।