31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
सामने आए वाहन को बचाने में सड़क से उतरकर पलटी बस, 13 सवारियां घायल
Play video

सामने आए वाहन को बचाने में सड़क से उतरकर पलटी बस, 13 सवारियां घायल

- रफ्तार कम होने से टला यात्रियों की जान का जोखिम- चीख- पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को निकाला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 7 Sep 2023, 11:32 PM IST

सागर. सवारियों से लदी यात्री बस गुरुवार दोपहर कर्रापुर चौकी क्षेत्र में सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्री जोखिम की चपेट में आने से बच गए। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की वजह से बस में काफी यात्री सवार थे। चोटिल हुई 13 सवारियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से अधिकांश प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना हो गए। हादसे की चपेट में आई बस छतरपुर से सागर आ रही थी। इस दौरान सागर- छतरपुर हाइवे पर काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार निजी ट्रेवल्स कंपनी की बस गुरुवार सुबह सवारियां लेकर छतरपुर से सागर आ रही थी। बस जब बण्डा होते हुए सागर की ओर बढ़ी तभी कर्रापुर से आगे बढ़ते ही अचानक सामने से आए वाहन से रगड़ते हुए सड़क से उतरी और खंती में पलट गई। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि ड्राइवर भी हड़बड़ा गया और उसने नियंत्रण खो दिया। बस के सड़क से उतरकर पलटते ही चीख- पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण व राहगीर मदद के लिए पहुंचे और बस में फंसे घायल बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को बाहर निकाला। पलटने की वजह से बस के गेट खुलने की स्थिति में नहीं थे इस वजह से लोगों को शीशे फोडऩे पड़े।

उधर हादसे की खबर लगते ही कर्रापुर चौकी और बहेरिया थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुलाई गई एम्बुलेंस व डायल-100 वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया गया। बहेरिया थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि सड़क से उतरकर खंती में गिरी बस के पलटने से कुछ यात्रियों को चोट आई है। फिलहाल कोई भी गंभीर हालत में नहीं है। अस्पताल भेजे गए यात्रियों में से भी अधिकांश प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए हैं जबकि कुछ का उपचार चल रहा है। बस हादसे में धन्नोबाई चौधरी धनौरा, शशि प्रजापति हिन्नौद, वंदना पटेल बंडा, सहोद्रा बाई अहिरवार निरोडा, रुद्रांश अहिरवार, चांदनी अहिरवार, रजनी आदिवासी, सुशीला रैकवार, कमलेश पटेल, मदन पटेल, भागीरथ लोधी, अयोध्या प्रसाद लोधी, आकाश लोधी व अन्य घायल हैं जिनमें बच्चों और महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। घटना स्थल पर मिले यात्रियों से पूछताछ और परिस्थितियों को देखते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

जन्माष्टमी के चलते ठसाठस भरी थी बस :

रक्षाबंधन के बाद घर लौट रही महिलाओं और जन्माष्टमी के पर्व की वजह से गुरुवार को बस यात्रियों से ठसाठस भरी हुई थीं। जो बस हादसे की चपेट में आई उसमें भी निर्धारित से ज्यादा सवारियां सफर कर रही थीं। बस पलटते ही बीच में खड़े लोग सीटों पर बैठी सवारियों पर गिरे और बाहर निकलने की हड़बड़ी में चीख- पुकार मच गई।