31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
ठाकुर बाबा मंदिर की देव प्रतिमाओं के मुकुट चोरी, दानराशि भी ले गए चोर
Play video

ठाकुर बाबा मंदिर की देव प्रतिमाओं के मुकुट चोरी, दानराशि भी ले गए चोर

- मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, मिले जंगल से भागने के सुराग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 10 Jul 2023, 11:25 PM IST

सागर. क्षेत्र के प्रमुख धर्मस्थल ठाकुर बाबा मंदिर की देव प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट और पेटी तोड़कर दान राशि चुराने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह मंदिर में चोरी की वारदात का पता लगते ही हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिद्ध क्षेत्र में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

पेटी का शीशा तोड़कर चुराई दानराशि:जानकारी के अनुसार जरुवाखेड़ा के नजदीक सिद्ध क्षेत्र ठाकुर बाबा मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालु पहुंचे तो दान पेटी क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। वहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट भी गायब थे। इसकी खबर कुछ ही देर में गांव तक पहुंच गई और लोग मंदिर में जमा होने लगे। जरुवाखेड़ा चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। इस बीच राहतगढ़ एसडीओपी, नरयावली टीआई भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। वहीं डॉग स्कवॉड की मदद से चोरों की भागने की दिशा में भी पुलिस ने सर्चिंग की। इस दौरान मंदिर से सटे जंगल में कच्चे रास्ते से पुलिस ने लोहे की एक रॉड दान पेटी के कुछ हिस्से व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने जंगल में बदमाशों के भागने की दिशा भी तलाशने का प्रयास किया लेकिन बारिश की वजह से कुछ दूरी से ही वापस लौटना पड़ा। पड़ताल के दौरान पुलिस को मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। वहीं आस्था के केंद्र बन चुके ठाकुर बाबा मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।