1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

बंद स्कूल भवन में लगी आग, लपटें- धुआं उठता देख ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाई

- जैसीनगर के सत्ताढाना हाइस्कूल भवन में लगी आग में जला फर्नीचर

Google source verification

सागर

image

Sanjay Sharma

Apr 18, 2023

सागर. जैसीनगर के सत्ताढाना में हाइस्कूल भवन सोमवार रात अचानक आग की लपटों में घिर गया। स्कूल भवन से आग की लपटें उठते देख पहुंचे ग्रामीणों ने प्राचार्य को खबर देते हुए उसे बुझाने की कोशिश शुरू की। खबर लगने पर पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। स्कूल भवन बाहर से बंद होने से अंदर के कमरों में लगी आग को बुझाने में काफी समय लगा इस दौरान वहां रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात बरीक 8 बजे ग्रामीणों को स्कूल भवन से धुआं उठता दिखा। जब वे स्कूल के पास पहुंचे तो कुछ कमरों से आग की लपटें उठती दिखी। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी प्राचार्य सरिता जैन को देते हुए पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इस बीच खबर लगने पर पुलिस भी सत्ताढाना पहुंच गई। ग्रामीण बस्ती से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। खबर लगने पर सागर से प्राचार्य सरिता जैन पहुंची और भवन के ताले खुलवाए जिसके बाद ग्रामीणों ने कमरों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। हांलाकि तब तक आग की चपेट में आने से प्लास्टिक की कुर्सियां, फर्नीचर व अन्य सामान जल चुका था।

प्राचार्य जैन के अनुसार स्कूल बंद होने के बाद वे सागर चली गई थीं। स्कूल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भी गुंजाइश नहीं है। ऐसे में आग कब और किस वजह से लगी यह कहना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस स्कूल भवन में आग लगने के मामले की जांच कर रही है।