31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
एक साथ उठी पांच अर्थियां, पास-पास सजी चिताओं पर हुआ अंतिम संस्कार
Play video

एक साथ उठी पांच अर्थियां, पास-पास सजी चिताओं पर हुआ अंतिम संस्कार

- दिनभर शोक में डूबा रहा पुरव्याऊ टौरी, होती रहीं हादसे की चर्चा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 18 Jul 2023, 12:43 AM IST

सागर. भीषण हादसे में रविवार को जान गंवाने वाले 6 लोगों का सोमवार को गमगीन माहौल में काकागंज और मकरोनिया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इनमें से पांच लोगों की शव यात्रा जब पुरव्याऊ टौरी से निकली तो माहौल शोक में डूब गया। काकागंज मुक्तिधाम में भारी भीड़ के बीच परिजनों ने अपने- अपने घर के दिवंगत सदस्य को मुखाग्रि दी। इस दौरान पुरव्याऊ में मृतकों के घर और मुक्तिधाम परिजनों के विलाप से गुंजता रहा।

औद्योगिक क्षेत्र चनाटौरिया में टोल नाके से कुछ दूरी पर रविवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक व कार की भिड़ंत में उपनगर की अंकुर कॉलोनी और शहर के पुरव्याऊ टौरी में रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह बीएमसी में सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसके बाद शव उनके घर रवाना कर दिए गए। दोपहर करीब 12.30 बजे पुरव्याऊ टौरी से गणेश रैकवार, मुकेश रैकवार, पंकज रैकवार, पवन रैकवार और बृजेश ठाकुर के शवों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इससे पहले काकागंज मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ली गई थीं। पुरव्याऊ से निकली अंतिम यात्रा में 5 अर्थियां निकली तो पूरा माहौल शोक में डूब गया। एक ही मोहल्ले के पांच युवकों की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दोपहर में काकागंज मुक्तिधाम परिसर में एक साथ पांच चिताओं पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें मुखाग्रि दी। पांच चिताएं एक साथ जली तो हर किसी की आंख नम हो उठी। उधर हादसे की चपेट में आने से जान गंवाने वाले अर्पित जैन का अंतिम संस्कार मकरोनिया में किया गया। अंकुर कॉलोनी में रहने वाला अर्पित भी हादसे के समय कार में सवार था। बेटे की मौत से उसका परिवार और पड़ोसी शोक में डूबे रहे।

– दिनभर चर्चा में रहा हादसा :
रविवार शाम को छह जिंदगियों को निगलने वाला हादसा सोमवार को भी दिनभर शहर और उपनगरीय क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। लोग सीधी- सपाट सड़क पर वाहनों की आमने- सामने हुई भिड़ंत को लेकर भी चर्चा करते दिखे।

– खतरे से बाहर घायल अमरदीप :
टोल नाके के पास हुए भीषण हादसे में जीवित बचे अमरदीप दुबे की हालत में सुधार आया है। सोमवार को निजी अस्पताल में उपचाररत अमरदीप को वेंटीलेकर से अलग कर दिया गया। उन्हें आइसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।