13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

कार सवार 6 लोगों को लील गई रफ्तार, शवों देख सिहर उठे लोग

- तेज रफ्तार वाहनों के चालकों के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा- एक साथ 6 शव पहुंचने से भर गई बीएमसी की मर्चुरी

Google source verification

सागर

image

Sanjay Sharma

Jul 17, 2023

सागर. औद्योगिक क्षेत्र चनाटौरिया के टोल प्लाजा से करीब डेढ़ किमी दूर रविवार शाम 4.40 बजे हुई भीषण दुर्घटना में छह लोगों ने अपनी जान गवां दी। जबकि ट्रेवल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे के इकलौते पुत्र को गंभीर हालत में मकरोनिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार में परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक सड़क से उतरकर पेड़ से टकराते हुए खंती में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4.40 बजे चना टौरिया टोल प्लाजा के पास भीषण दुर्घटना की खबर लगते ही बहेरिया और सानौधा थानों से पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी मकरोनिया शेखर दुबे, एसडीओपी रहली अशोक चौरसिया, बहेरिया थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी, सानौधा प्रभारी अजय शाक्य ने मोर्चा संभाला। दुर्घटना में कार आगे से पीछे तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसमें फंसे घायलों को निकालने के लिए लोहे की रॉड और सब्बल से गेट उखाडऩे पड़े। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम :
पुलिस ने घटनास्थल से कार में फंसे अमरदीप दुबे और उनके एक साथी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से मकरोनिया के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां अमरदीप को भर्ती कर लिया गया जबकि उनके साथी ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।
गेट उखाड़कर निकाले शव :
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार में फंसे मृतकों को बाहर निकालने के लिए वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को गेट उखाडऩे पड़े। तब भी शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसा इतना भीषण था कि कार की स्टेयरिंग और गेट उखड़ गया था।
कार से शाहपुर जा रहे थे सभी :
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग अमरदीप दुबे के साथ शाहपुर जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे वे शहर से रवाना हुए और करीब करीब 40 मिनट बाद हादसे का शिकार बन गए। बताया जाता है सभी शाहपुर के एक तालाब पर मछली का बीज डालने जा रहे थे।
इनकी गई जान :
हादसे में ट्रेवल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे और कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे के साथ कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इनमें से मुकेश रैकवार, पंकज रैकवार, गणेश रैकवार और पवन रैकवार उनके कर्मचारी थे और पुरव्याऊ टौरी पर ही दुबे के आसपास रहतेे थे। हादसे के समय उनका ड्राइवर बृजेश ठाकुर ही कार चला रहा था। वहीं अर्पित जैन का घर मकरोनिया की अंकुर कॉलोनी में है और वह भी अमर का दोस्त था।
शव देख सिहर उठे लोग:
हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा- तफरी जैसा माहौल बना रहा। जगह- जगह क्षतिग्रस्त कार के दुकड़े और खून बिखरा हुआ था। शवों की हालत देख वहां पहुंचे लोग ही नहीं पुलिस अधिकारी भी सिहर उठे। शवों को उठाते समय पुलिसकर्मियों के हाथ भी कांप रहे थे।
चार माह पहले हुआ विवाह :
जिस समय हादसा हुआ तब अमरदीप दुबे कार में आगे की सीट पर बैठे थे। जबकि बृजेश ठाकुर ड्राइविंग कर रहा था। ट्रेवल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे के पुत्र और कांग्रेस नेता अमित रामजी का भतीजा अमरदीप का विवाह चार माह पहले ही हुआ है। हादसे में अमर के घायल होने की खबर लगते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
कलेक्टर- एसपी पहुंचे बीएमसी :
हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया हादसा दोनों वाहनों की तेज गति और नियंत्रण खोने से हुआ है। ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।