31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
घर में सांपों का अंबार, देखते ही मच गया हड़कंप
Play video

घर में सांपों का अंबार, देखते ही मच गया हड़कंप

स्नेक कैचर ने सांप के 16 जहरीले सपोलों को दबोचा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 15 Jul 2023, 10:33 PM IST

सागर. लहदरा नाका क्षेत्र के एक घर से 16 सांप पकड़े गए हैं। घर में सांप होने की खबर मिलने पर जब स्नेक कैचर ने कमरे में तलाश की तो एक के बाद एक 16 सपोले गुत्थम-गुत्था मिले। जिन्हें स्नेक कैचर डब्बे में बंद कर अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार स्नेक कैचर बबलू पवार को लहदरा नाका क्षेत्र में पीतल फैक्ट्री के नजदीक रहने वाले श्यामसुंदर श्रीनिवास के घर में सांप होने की खबर मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो श्रीनिवास का पूरा परिवार भयभीत होने की वजह से घर के बाहर खड़ा था। स्नेक कैचर बबलू पवार कमरे में पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही उन्हें एक सपोला नजर आ गया। कमरे में इस हिस्से में स्नेक कैचर ने जमीन में दिखे बिल को खोदा तो उसमें सपोलों का पूरा कुनबा बिलबिला रहा था। खुदाई की तो वहां 16 सपोले मिले जो आहट आते ही फन उठाकर फुंफकार रहे थे। एहतियात बरतते हुए स्नेक कैचर ने इन सपाेलों को दबोचकर डब्बे में बंद कर लिया। इन सपोलों को बाद में जंगल में छोड़ा जाएगा। स्नेक कैचर बबलू पवार के अनुसार यह सपोले अत्यधिक जहरीले सांप के जोड़े के है। जिनके दंश से पीडि़त व्यक्ति के उपचार में देरी कुछ ही मिनटों में जानलेवा हो सकती है।