No video available
सागर.पुष्य नक्षत्र पर बाजार में गुलजार रहे। दिवाली से पहले आए गुरु पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बाइक, स्कूटी और कार की खरीदारी हुई। वहीं, व्यपारियों ने शुभ महूर्त में बही खातों की खरीदारी की। पुष्य नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।
बाजार में रियल एस्टेट, आटो मोबाइल, इलेक्टॉनिक्स, सराफा एवं कपड़ा व्यापार में जमकर खरीदी की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनियों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस विशेष संयोग में नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराने पर माडूलर किचन, दो पहिया वाहन, एलईडी टीवी उपहार स्वरूप दी जा रही है। कार की खरीदी पर 80 हजार रुपए तक का महाबचत ऑफर दिया जा रहा है।
खरीदी से आएगी सुख समृद्धि
पंडित केशव महाराज ने बताया कि पुष्य नक्षत्र से लेकर धनतेरस व गुरु पुष्य नक्षत्र योग में खरीदारी करने से जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ोतरी होती है। सभी 27 नक्षत्र में आठवां नक्षत्र पुष्य होता है। इस नक्षत्र को सभी नक्षत्र का राजा माना जाता है। शास्त्रों में इसे अमरेज्य भी कहा गया है। यह नक्षत्र जीवन में स्थिरता, समृद्धि और अमरता लाता है और इस नक्षत्र में जो भी शुभ काम किए जाते हैं वह शुभ और स्थायी माना जाता है।
सराफा बाजार में गहनों के साथ पूजन सामग्री की मांग
सराफा एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी संजीव दिवाकर ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार नई डिजाइनर ज्वेलरी के साथ तैयार है। हर खरीदी पर उपहार दिए जा रहे है। धनतेरस व दीपावली पर पूजन के लिए 10 ग्राम से लेकर 500 तक की सोने एवं चांदी की मूर्तियां विभिन्न डिजाइनों में बिक्री के लिए तैयार है। इसके अलावा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई वैरायटी में चांदी के बर्तन रखे गए है।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मोबाइल की मांग, कैशबैक की सुविधा
बाजार में पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक कई कंपनियों ने मोबाइलों पर क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 25 हजार रुपए कैशबैक ऑफर सुविधा दी है। इसके अलावा जीरो प्रतिशत पर फाइनेंस, ग्राहकों के लिए ईएमआई सुविधा व एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। साथ ही हर मोबाइल की खरीदी पर स्पेशल उपहार दिए जा रहे हैं।
सड़कों पर नए दौड़ेगे दो पहिया और चार पहिया वाहन
शहर का ऑटोमोबाइल बाजार पुष्य नक्षत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। दो पहिया गाड़ी शोरूम के मैनेजर कपिल श्रीवास ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र पर 500 गाड़ियों की बुकिंग की बुकिंग हैं। वही 100 से ज्यादा कार बिकने की उम्मीद की जा रही है। ट्रैक्टर शोरूम के संचालक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि फसल आ जाने के बाद किसान ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। प्रति ट्रैक्टर ग्राहकों को खास उपहार दिया जा रहा है।