31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
घर से निकले सेवानिवृत्त एसएएफकर्मी का शव बटालियन क्षेत्र के कुएं में मिला
Play video

घर से निकले सेवानिवृत्त एसएएफकर्मी का शव बटालियन क्षेत्र के कुएं में मिला

- गुरुवार दोपहर घर से निकलने के बाद से लापता था 70 वर्षीय वृद्ध
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 21 Jul 2023, 10:14 PM IST

सागर. उपनगर स्थित बटालियन क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध का शव एक पुराने कुएं से मिला है। वृद्ध सशस्त्र बल का पूर्व कर्मचारी था और सेवानिवृत्ति के बाद बटालियन क्षेत्र में ही परिजनों के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर को वह घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। टप बहादुर करीब एक दशक पहले एसएएफ की सेवा पूरी कर रिटायर हुए थे और घर पर ही रहते थे।

वृद्ध के लापता होने से परेशान परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग तलाश करते हुए पहुंचे तो बटालियन क्षेत्र के एक पुराने कुएं के बाहर वृद्ध की लाठी और चप्पलें रखी दिखी। शंका होने पर खबर एसडीईआरएफ कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर एसडीईआरएफ के प्रभारी प्लाटून कमांडर विनीत तिवारी, आरक्षक करण, देवेन्द्र, प्रयास, सोमेन्द्र, मुकुल और सुरेन्द्र ठाकुर के सााथ बचाव कार्य संबंधी साधन और उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। बारिश के कारण पुराना कुआं ऊपर तक पानी से लबालब भरा था जिसके कारण उसमें गोताखोर उतारकर सर्चिंग करना भी मुश्किल था। स्थिति को भांपते हुए एसडीईआरएफ दल ने अंडर वाटर कैमरे का सहारा लिया। एक एक पाइप की मदद से कुएं की गहराई में उतरा गया जिससे करीब 15 से 20 फीट गहरे पानी में शव उतराता मिला।

कुएं में शव मिलने के बाद रेस्क्यु टीम ने कांटा डालकर करीब 25 मिनट की कोशिश के बाद उसे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से बरामद शव को अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपकर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस वृद्ध के कुएं में गिरने की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।