31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
विलय के विरोध में एकजुट हुए सदरवासी, धरना देकर उठाए सवाल
Play video

विलय के विरोध में एकजुट हुए सदरवासी, धरना देकर उठाए सवाल

- विलय के प्रस्ताव के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 26 Jul 2023, 11:04 PM IST

सागर. छावनी के नगरीय निकाय में विलय का विरोध कर रहे सदर क्षेत्र के रहवासियों ने बुधवार को शास्त्री चौक पर धरना दिया। सर्वदलीय सदर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए लोगों ने मांगपत्र पर हस्ताक्षर कर सदर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने का विरोध दर्ज कराया। वहीं शासन से मर्जर से जुड़े सवालों पर जबाव मांगा।

सदर के चार वार्डों में रहने वाले लोग छावनी क्षेत्र के नगरीय निकाय में विलय के प्रस्ताव और इस पर चल रही कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों सदर क्षेत्र में छावनी प्रबंधन और जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर सवाल उठाकर उनके जबाव भी सदरवासियों ने मांगते हुए परचे बांटे थे।

विलय की प्रक्रिया के विरोध में बनी सदर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक गुरमीत सिंह इल्ले के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग शास्त्री चौक पर धरने में शामिल हुए। छावनी के पूर्व पार्षद विमल यादव, हरिओम केशरवानी, शेखर चौधरी, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, आशीष उमाहिया, प्रतीक चौकसे, कौशल यादव, फिरदोस कुरैशी, रिंकेश श्रीवास, निखिल पाठक, गोपालशरण कटारे, सुनील चौकसे, राहुल बेन, रोहित यादव, चंदन साहू ने धरने को संबोधित किया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा सदर की 50 हजार की आबादी विलय से प्रभावित होगी। एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। देवेन्द्र तोमर ने विलय का प्रस्ताव वापस न लेने तक विरोध करने का आव्हान किया। विमल यादव ने छावनी के पूर्व पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली जाकर पीएम के सामने विरोध दर्ज कराने की बात कही। धरने के समापन पर सदर बचाओ संघर्ष समिति संयोजक गुरमीत सिंह इल्ले के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सोनम पाण्डेय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।