16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुत पंचमी पर पर्व, भाग्योदय में चंद्रप्रभु भगवान का हुआ महामस्तकाभिषेक

श्रुत पंचमी के महापर्व पर जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की पूजा और आराधना की गई। जैन समुदाय के लोगों ने धूमधाम से श्रुत पंचमी का पर्व मनाया। जैन मिलन नगर शाखा ने गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में जिनवाणी माता की सेवा पूजन एवं रखरखाव हेतु कार्यक्रम आयोजित किया।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 01, 2025

सागर . श्रुत पंचमी के महापर्व पर जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की पूजा और आराधना की गई। जैन समुदाय के लोगों ने धूमधाम से श्रुत पंचमी का पर्व मनाया। जैन मिलन नगर शाखा ने गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में जिनवाणी माता की सेवा पूजन एवं रखरखाव हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिनवाणी के रखरखाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जी बहरोल, मंत्री आशीष जैन निशंक, कोषाध्यक्ष संजय रजवास, डॉ. सौरभ जैन, जिनेंद्र जैन, प्रचारमंत्री अभिषेक जैन रानू व मधुर जैन आदि मौजूद रहे।

भाग्योदय में हुआ भगवान चंदप्रभु का अभिषेक

सागर . भाग्योदय तीर्थ में पहली बार चंदप्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक का कार्यक्रम निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में हुआ। निर्यापक मुनि योग सागर महाराज ने कहा कि आचार्य धरसेन महाराज जयवंत हों, उन्होंने दो मुनिराजों पुष्पदंत सागर और भूतवली सागर को शास्त्रों को लिपिबद्ध करने के लिए अधिकृत किया था। पहला ग्रंथ षट्खण्डआगम बना था और धवलाग्रंथ की रचना भी हुई थी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 1980 में सठखंडआगम ग्रंथ की वाचना की थी। 45 वर्ष पहले महान ग्रंथ आपको उपलब्ध हुआ था। मुनि ने कहा ज्ञान होने पर कर्मों की निर्जरा होती है विशुद्धि बढ़ती है और मोक्ष मार्ग पर चला जाता है बाकी सारे ज्ञान गलत रास्तों पर ले जाते हैं। मुनि निर्भीक सागर महाराज ने कहा आचार्य विद्यासागर महाराज हमेशा कहते थे। श्रुत पंचमी सभी जैन पर्वों का राजा है इसे आनंद और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। तीर्थंकरों की वाणी को आज के दिन ही लिपिबद्ध कर शास्त्रों को बनाया गया था। सिद्धांत के विषयों को लिपिबद्ध किया गया था।

श्रुत पंचमी ज्ञान की आराधना का महापर्व है : सूत्र मति

सागर . महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा क्रं 10 ने नेहा नहर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी का पर्व मनाया। शाखा की सभी सदस्यों ने जिनवाणी का रखरखाव किया। इस मौके पर सूत्र मति माता ने कहा कि श्रुत पंचमी ज्ञान की आराधना का महापर्व है। सतीश भैया ने पंचमी पर विधान कराया। इस मौके पर अनिता, किरण जैन, मनीषा, रुचि सेठ व रेनू संध्या आदि शामिल हुई।