1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

मूसलाधार बारिश के तरबतर हुआ सागर, 10 वर्षों के बाद 24 घंटे में हुई 6 इंच से ज्यादा बारिश

मानसून के सीजन की पहली मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। पूरे मप्र में सबसे ज्यादा बारिश शनिवार को सागर में हुई।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jul 15, 2023

सागर. मानसून के सीजन की पहली मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। पूरे मप्र में सबसे ज्यादा बारिश शनिवार को सागर में हुई। अति भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में पिछले 24 घंटों में ही 155.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। 24 घंटों में ही 6 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इससे पहले वर्ष 2013 में 28 जुलाई को 152.9 मिमी बारिश रेकार्ड की गई थी। 10 वर्षों के बाद हुई ऐसी बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 142.0 मिमी बारिश हुई। वहीं सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 13.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात और दिन के तापमान में 4 डिग्री का अंतर रह गया।