31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
नहाने गए दो दोस्त नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Play video

नहाने गए दो दोस्त नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

- एसडीइआरएफ का दल कर रहा गढ़ाकोटा की सुनार नदी में सर्चिंग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 26 Jul 2023, 10:03 PM IST

सागर. दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर मंगलवार दोपहर गढ़ाकोटा में सुनार नदी में बह गए। उनमें से एक का शव कुछ ही दूरी से बरामद कर लिया गया है जबकि धारा में फंसकर बहे दूसरे किशोर की तलाश में एसडीइआरएफ का बचाव दल अंधेरा गहराने तक जुटा रहा।

जानकारी के अनुसार कस्बे में पथरिया रोड पर रहने वाले चार लड़के पुष्पेन्द्र पटेल, जितेन्द्र पटेल, गट्टू और राजकुमार मंगलवार दोपहर सुनार नदी में नहाने गए थे। छोटे पुल के पास चारों बच्चे नहा रहे थे इसी दौरान जितेन्द्र गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। कुछ दूरी पर खड़े पुष्पेन्द्र ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूबने लगा। यह देख किनारे पर नहा रहे गट्टू और राजकुमार ने शोर मचाया।

पुकार सुनकर घाट के पास नहा रहे कुछ लोग दौड़कर आए और नदी में कूदे लेकिन तब तक पुष्पेन्द्र डूब चुका था। नदी में उतरे लोगों ने जितेन्द्र को गहरे पानी से खींच लिया। स्थानीय लोगों ने जितेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।

दो लड़कों के नदी में डूबने की खबर लगने पर गढ़ाकोटा पुलिस वहां पहुंची और एसडीइआरएफ बुलाकर नदी में सर्चिंग शुरू कराई। एसडीइआरएफ प्रभारी प्लाटून कमांडर विनीत तिवारी के अनुसार बचाव दल ने डूबने के स्थान के साथ ही बहाव की दिशा में चार किमी दूर िस्थत संगम तक भी तलाश की लेकिन अंधेरा गहराने तक उसका पता नहीं चल सका।

गढ़ाकोटा टीआई रजनीकांत दुबे ने बताया कि पथरिया रोड स्थित बस्ती के किशोर नहाने आए थे और इसी दौरान गहराई में पहुंचने से दो बच्चे डूब गए। इनमें से एक जितेन्द्र को लोगों ने निकाला लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं नदी में बहे दूसरे किशोर पुष्पेन्द्र की तलाश कराई जा रही है।