
सागर. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठापन की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को शहर के मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जय दादा दरबार परिवार ने 1008 दीप प्रज्ज्वलित किए। आयोजन के प्रारंभ में पं. जयकुमार शुक्ला, पं जयप्रकाश, पं. नितिन कोरपाल ने श्रीराम स्तुति और स्वस्ति वाचन किया। इसके बाद भक्तों के सहयोग से 1008 दीप दरबारियों ने समर्पित किए। इस आयोजन में लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा, डॉ. अंकलेश्वर दुबे, पं अनिल दुबे, टीआई हरीश दुबे, पं. अरूण तिवारी, टीकाराम मुंशी, पलव तिवारी, रामगोपाल लहरिया, श्याम तिवारी, मनीष राजपूत, मदन गोपाल सोनी, रवि कुमार दुबे, रवि रायकवार, राजकुमारी कुर्मी, वंदना तिवारी, ज्योत्सना गौतम, पुष्पराज कुशवाह एवं जयाप्रभा गौतम सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
राम दरबार में हुए 1001 दीप प्रज्ज्वलन
सागर. मकरोनिया स्थित राम दरबार मंदिर में सुबह भगवान का विशेष अभिषेक, श्रृंगार और रामायण पाठ हुआ। महंत पं केशव महाराज ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुबह अभिषेक व श्रृंगार के साथ ही शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ। 1001 दीप प्रज्ज्वलन कर महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अभिषेक गौर, राजा रिछारिया, इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गोल्डी ठाकुर, एड. धनीराम नामदेव, शिक्षक रामसेवक सेन, नत्थू सिंह ठाकुर, विवेक सक्सेना, बलवंत सिंह ठाकुर, श्रीकांत गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, लोकेश तिवारी, हेमंत रैकवार, रिंकू सूर्यांश एवं नितिन राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं स्टेट बैंक स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से अभिषेक पूजन का कार्यक्रम हुआ। शाम को 7.30 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं रात्रि 9 बजे प्रसाद वितरण हुआ।
राम लला की शोभायात्रा निकाली
सागर. अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ और गल्ला मंडी में दक्षिणमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम लला की शोभायात्रा निकाली गई। तुलावटी व्यापारी संघ हम्माल एवं कर्मचारी लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश साहु, गनेश केशवानी, अशोक केसरवानी, हरीश कुशवाहा, अजय केशरवानी, तीरथ यादव एवं मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।