27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
सरस्वती मंदिरों में हुआ विद्यारंभ संस्कार, गाजे-बाजे के साथ शिव लग्न पत्रिका पहुंची
Play video

सरस्वती मंदिरों में हुआ विद्यारंभ संस्कार, गाजे-बाजे के साथ शिव लग्न पत्रिका पहुंची

सागर. बसंत पंचमी पर सोमवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक आयोजन हुए। सरस्वती मंदिरों में विद्यारंभ संस्कार के विशेष आयोजन हुए। वहीं शहर के शिवालयों में भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार किए गए।
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 04, 2025

सागर. बसंत पंचमी पर सोमवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक आयोजन हुए। सरस्वती मंदिरों में विद्यारंभ संस्कार के विशेष आयोजन हुए। वहीं शहर के शिवालयों में भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार किए गए।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मृत्युंजय महादेव मंदिर में पंडित आनंद शर्मा ने बटुक भैरव स्वरूप में भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं बड़ा बाजार स्थित शिवालयों में आयोजन हुए। सिद्धपीठ महाकाल मंदिर खेजरा धाम में बसंत पंचमी पर ब्रह्ममुहुर्त के साथ ही भस्मारती की गई। श्रीदेव धनेश्वर में गाजे-बाजे के साथ शिव लग्न पत्रिका पहुंची और श्रद्धालु भक्ती में झूमते दिखे। महाकाली मंदिर चमेली चौक से परंपरानुसार गाजे-बाजे के साथ शिव लग्न पत्रिका श्रीदेव धनेश्वर शिवालय पहुंची। जहां पर पुजारी पंकज पंडा द्वारा भगवान भोलेनाथ को लग्न समर्पित की गई।