सहारनपुर। सहारनपुर स्टेशन पहुंचने के लिए अब सहारनपुर शहर की जनता काे अॉवर ब्रिज पार नहीं करना हाेगा। कई दशकाें से यहां लाेग स्टेशन पर पहुंचने के लिए अॉवर ब्रिज काे पार करते रहे हैं। अब सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने रेलवे स्टेशन की सैंकेड एंट्री गेट का उद्घाटन किया है। इस गेट के बनने के बाद अब आधे शहर के लिए रेलवे स्टेशन की दूरी दाे किलाेमीटर तक कम हाे गई है।