19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

Alert: अब सुबह 11 बजे खुलेंगे सभी बैंक, शाम 5 बजे तक होगा लेनदेन

बैंकों का बदला समय

Google source verification

सतन. शहरवासियों की रात में देरी से सोने एवं सुबह लेट उठने की दिनचर्या से परेशान होकर बैंक एसोसिएशन ने बैंकों का समय बदल दिया है। नए वर्ष में एक जनवरी से जिले के सभी बैंकों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। जिले के सभी बैंक सुबह 10 बजे की बजाय 11 बजे खुलंेगे। शाम 5 बजे तक वित्तीय लेनदेन होगा। यह व्यवस्था एक जनवरी से जिले के सभी बैंकों में लागू हो गई है।
अभी तक जिले के कुछ बैंक सुबह 9 बजे खुलते थे तो कुछ 10.30 बजे। इलाहाबाद बैंक की सांध्यकालीन शाखा में दोपहर 12.30 बजे से लेनदेन शुरू होता था। अब नई व्यवस्था लागू होने से सभी बैंकों के खुलने के समय में एकरूपता आ गई है।
व्यापारिक हित में बदला समय

लीड बैंक एवं बैंक एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों के सुबह उठने एवं कामकाज शुरू करने के समय में बुछ बदलाव आया है। शहर के लोग रात में देरी से सोते हैं और सुबह देरी से जागते हैं। शहर की अधिकांश दुकानंे सुबह 11 बजे खुलती हैं। ऐसे में दोपहर बाद ही बैंकों में लेनदेन शुरू होता है। शाम को बैंकों में दबाव बढऩे के कारण बैंक का समय परिवर्तित किया गया है। अब जिले के सभी बैंक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। इससे शाम को भी लोग बैंक में जाकर लेनदेन कर सकेंगे। अब हर जिले में बैंक खुलने और बंद होने का अपना अलग समय होगा।
बैंकों की नई समय सारणी
खुलंेगे सुबह 11.0 बजे

लंच 3.0 से 3.30 बजे
बंद होंगे शाम 6.0 बजे