16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

सतना में भाजपा का घंटानाद आंदोलन, सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

200 भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट, धरना दिया और घंटी बजाकर कहा-सरकार को जगाने आए हैं

Google source verification

सतना. प्रदेेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ घंटानाद आंदोलन किया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता दोपहर 2.30 बजे सुभाष पार्क से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर घंटा, घडि़याल एवं झांझ बजाकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए और धरना देते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार 9 माह से सो रही है। हम सोई हुई सरकार को जगाने आए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने प्रदेश सकरार पर हमला बोला। कहा, कांग्रेस सरकार दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा कर सत्ता में आई, लेकिन दस माह बीतने के बाद भी कर्ज माफ नहीं किया। जिले की कानून व्यवस्था बेपटरी है। अपहरण, डकैती, हत्या जैसे अपराधों पर प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम रहा है। सकरार ट्रांसफर अभियान चलाकर वसूली में व्यस्त है और प्रशासन मस्त। शहर की सड़कें चलने लायक नहीं। इससे जतना परेशान है और प्रशासन मूकदर्शक बना है।

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन
भाजपा नेताओं ने एक घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अंदर पहुंचे। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना देते हुए मीडिया को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। प्रदर्शन में सांसद गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास मिश्रा, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, अमरपाटन विधायक रामखेलवान पटेल, रामपुर विधायक विक्रम ङ्क्षसह सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं महिला नेत्री शामिल रहीं।

मुस्तैद रहा प्रशासन
कलेक्ट्रेट के घेराव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। सीएसपी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में आधा सैकड़ा पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एसडीएम पीएस त्रिपाठी उपस्थित रहे।

माननीयों ने तोड़ी स्कूल की मर्यादा
दोपहर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुभाष पार्क मैदान में उपस्थित हुए। माननीयों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पार्क के अंदर संचालित सरकारी स्कूल को रैली का अड्डा बना लिया। स्कूल के अंदर झंडे और बैनर डंप कर दिए। स्कूल में शोर के चलते एक घंटे तक स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था ठप रही। जबकि, राजनीतिक काम के लिए सरकारी स्कूल का उपयोग नहीं किया जा सकता।

BJP's Ghantanad movement in Satna
patrika IMAGE CREDIT: patrika