17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

sidhi: कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में सीधी जिला संभाग में रहा अव्वल

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम.......-10वीं में जिले 16 परीक्षार्थियों व 12वीं में एक परीक्षार्थी ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया स्थान-प्रदेश स्तर की जिलेवार रैङ्क्षकग में 10वीं में तीसरा व 12वीं में रहा आठवां स्थान-शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के सात परीक्षार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान लाकर विद्यालय को किया गौरवान्वित-देवरी गांव के किसान की बेटी ने 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान लाकर किया नाम रोशन

Google source verification

सीधी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा गुरूवार को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में सीधी जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। कक्षा 10वीं में जिले के 16 परीक्षार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं कक्षा 12वीं में एक मात्र छात्र प्रदेश की मेरिट सूची में दसवें स्थान पर रहा। सरस्वती विद्यालय मड़रिया सीधी के गणित समूह के छात्र बीरेश कुमार प्रजापति ने दसवां स्थान अर्जित कर हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं जिले के कुल परीक्षा परिणाम के मामले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सीधी जिला संभाग में पहले स्थान पर रहा। जबकि प्रदेश स्तर पर 10वीं में तीसरा व 12वीं में आठवां स्थान रहा। कक्षा 12वीं में जिले का परीक्षा परिणाम 63.94 प्रतिशत तो 10वीं में 70.06 प्रतिशत रहा।
————–
कक्षा-12वीं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर-
बालक – बालिका – योग
कुल दर्ज – 6526 – 7102 – 13628
शामिल – 6487 – 7082 – 13569
प्रथम श्रेणी – 2942 – 3011 – 5953
द्वितीय श्रेणी- 1360 – 1541 – 2901
तृतीय श्रेणी- 04 – 01 – 05
पूरक – 1035 – 1096 – 2131
फेल – 1145 – 1433 – 2578
कुल पास – 4306 – 4553 – 8859
प्रतिशत – 63.94
————–
कक्षा-10वीं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर-
बालक – बालिका – योग
कुल दर्ज – 7663 – 7725 – 15388
शामिल – 7598 – 7692 – 15290
प्रथम श्रेणी – 3591 – 3531 – 7122
द्वितीय श्रेणी- 1724 – 1781 – 3505
तृतीय श्रेणी- 46 – 38 – 84
पूरक – 581 – 643 – 1224
फेल – 1656 – 1697 – 3353
कुल पास – 5361 – 5350 – 10711
प्रतिशत – 70.06
—————–
कक्षा 10वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान अर्जित करने वाले परीक्षार्थी-
नाम-कीर्तिप्रभा मिश्रा
पिता-देवेंद्र प्रसाद मिश्रा
स्कूल-गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल भदौरा सीधी
प्राप्तांक-493/500
प्रदेश में स्थान-दूसरा
————
नाम-हर्ष वर्धन ङ्क्षसह
पिता-देवेंद्र बहादुर ङ्क्षसह
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक-491/500
प्रदेश में स्थान-चौथा
————
नाम- अभिनव मिश्रा
पिता- अमित मिश्रा
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 491/500
प्रदेश में स्थान- चौथा
————
नाम- अंजलि पांडेय
पिता-रविंद्र प्रसाद पांडेय
स्कूल- गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमहा सीधी
प्राप्तांक- 491/500
प्रदेश में स्थान- चौथा
————
नाम-श्रीयांश सिंह
पिता-अजय सिंह
स्कूल- शासकीय हाई स्कूल हटवा खास
प्राप्तांक- 490/500
प्रदेश में स्थान-पाचवां
————
नाम- निशा दुबे
पिता- राजभान दुबे
स्कूल- विंध्य एकेडमी उमावि चुरहट
प्राप्तांक- 489/500
प्रदेश में स्थान- छठा
————
नाम- विनय पांडेय
पिता- प्रेमकांत पांडेय
स्कूल- विंध्य एकेडमी चुरहट
प्राप्तांक- 488/500
प्रदेश में स्थान- सातवां
————
नाम- नियति तिवारी
पिता- जितेंद्र तिवारी
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 487/500
प्रदेश में स्थान- आठवां
————
नाम- दीक्षा द्विवेदी
पिता- दयाशंकर द्विवेदी
स्कूल- रायल पब्लिक स्कूल चुरहट
प्राप्तांक- 487/500
प्रदेश में स्थान- आठवां
————
नाम- आर्यन सोनी
पिता- नरेंद्र सोनी
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 486/500
प्रदेश में स्थान- नौवां
————
नाम- स्वाती सिंह
पिता- गिरीश सिंह
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 486/500
प्रदेश में स्थान- नौवां
————
नाम- आस्था तिवारी
पिता- विनोद कुमार तिवारी
स्कूल- गांधी हाई स्कूल सीधी
प्राप्तांक- 485/500
प्रदेश में स्थान- दसवां
————
नाम- प्रतीक सिंह बघेल
पिता- पुष्पराज सिंह
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 485/500
प्रदेश में स्थान- दसवां
————
नाम- मयंक प्रताप सिंह
पिता- शिवपूजन सिंह
स्कूल- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1
प्राप्तांक- 485/500
प्रदेश में स्थान- दसवां
————
नाम- श्रीया मिश्रा
पिता- विनोद कुमार मिश्रा
स्कूल- सरस्वती शिशु मंदिर मझौली
प्राप्तांक-485/500
प्रदेश में स्थान- दसवां
————
नाम- प्रकाश कुमार तिवारी
पिता- विरेंद्र कुमार तिवारी
स्कूल- सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर नैकिन
प्राप्तांक-485/500
प्रदेश में स्थान- दसवां
0000000000000000000000000
किसान की बेटी ने प्रदेश की मेरिट सूची में प्राप्त किया दूसरा स्थान-
मझौली विकासखंड के देवरी गांव निवासी सामान्य किसान देवेंद्र प्रसाद मिश्रा की बेटी कीर्ति प्रभा मिश्रा ने हाई स्कूल परीक्षा में 493 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित कर माता-पिता व गुरूजनों के साथ ही जिले का मान बढ़ाया है। कीर्ति की मां गृहणी हैं। कठिन परिश्रम कर वह प्रतिदिन अपने स्कूल गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल भदौरा पहुंचती थी। घर से स्कूल की दूरी करीब पांच किमी है। बीच मे नाला पार करना पड़ता है। बारिश के मौसम में नाले में बाढ़ आने पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता था। करीब दो किमी पैदल सफर करने के बाद वह मुख्य मार्ग तक पहुंचती, इसके बाद स्कूल के ही एक शिक्षक के साथ बाइक से स्कूल तक जाती थी। पत्रिका से चर्चा के दौरान कीर्ति प्रभा मिश्रा ने बताया कि पढ़ाई के लिए वह घंटे का निर्धारण नहीं करती थी, बल्कि एक टारगेट का निर्धारण करती थी, इसके लिए उसने एक डायरी तैयार कर रखी थी। जब तक वह टारगेट अचीव नहीं हो जाता था तब तक पढ़ाई करती थी, चाहे उसमें 10 से 12 घंटे लगे या इससे कम पढ़ाई जारी रखती थी। कीर्ति ने कहा कि पढ़ाई के लिए क्वांटिटी मायने नहीं रखती बल्कि क्वालिटी मायने रखती है। कीर्ति आगे की पढ़ाई गणित समूह करेगी और आइआइटी ट्रैक करना चाहती है। उनका लक्ष्य आइएएस बनने का है। कीर्ति ने अपनी इस सफलता का श्रेय दादा, माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।
—————–
इसरो में काम करने चाहत है 12वीं का टॉपर बीरेश-
कक्षा 12वीं जिले से प्रदेश की मेरिट सूची में इकलौता नाम शामिल कराने वाले बीरेश प्रजापति सरस्वती उमावि मड़रिया का छात्र है। उसने गणित समूह से 479/500 अंक के साथ प्रदेश में नौवां स्थान अर्जित किया है। उसका लक्ष्य इसरो में काम करने का है। जिसकी तैयारी करने के लिए वह स्कालरशिप लेकर बाहर जाना चाहता है। बघवारी निवासी बीरेश के पिता सुखसेन प्रजापित आजीविका मिशन में मोटीवेटर हैं। मां सविता गृहणी हैं। बीरेश ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्यालय जमोड़ी से पूरी की। 10वीं में कोरोना संक्रमण काल में कक्षोन्नति से उत्तीण हुए जिसमें उन्हें 90 प्रतिशत अंक मिले थे। बीरेश ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि पढ़ाई पर पूरी तरह से स्कूल पर आश्रित थे और जो यहां पढ़ाया जाता था उसी का घर जाकर दो से तीन घंटे में रिवीजन करते थे। उन्होंने किसी भी विषय का ट्यूशन नहीं लिया। स्कूल आने के लिए उन्हें प्रतिदिन 15 किमी का सफर तय करना पड़ता था। बीरेश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया है।
…………….
बहन ने जिले मेें बायोगु्रप से प्राप्त किया दूसरा स्थान-
बीरेश की बहन विनीता प्रजापति भी सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल मड़रिया में बायो ग्रुप से 12वीं की छात्रा रही है। उसने जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसे भाई के प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त करने की खुशी है, लेकिन उसे प्रदेश में मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाने का अफसोस है। विनीता ने कहा कि जिले की मेरिट सूची में प्रथम आने के लिए मेहनत की थी, लेकिन दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विनीता नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। इसकी तैयारी के लिए उसने ऑन लाइन कोचिंग क्लास का पैकेज लेकर तैयारी में जुट गई है। विनीता ने अपनी सफलता का श्रेय कक्षाध्यापक अनुराधा मिश्रा के साथ ही अन्य शिक्षकों व माता पिता को दिया है।
—————–
पांच से छ: घंटे की नियमित पढ़ाई में प्रदेश में अर्जित किया चौथा स्थान-
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1 के कक्षा 10वीं के छात्र हर्ष वर्धन ङ्क्षसह ने प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान अर्जित किया है। हष वर्धन ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि उसने पांच से छ: घंटे की नियमित पढ़ाई से यह सफलता अर्जित की है। हर्ष के पिता शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सपही में स्पोट्र्स टीचर हैं, मां गृहणी हैं। हर्ष ने 8वीं तक की पढ़ाई गांधी हाई स्कूल सीधी से पूरी की। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे हर्ष आगे की पढ़ाई गणित समूह से पूरी कर आईआईटी करना चाहते हैं।
————-
डॉक्टर बनना चाहते हैं अभिनव-
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1 के कक्षा 10वीं के ही छात्र अभिनव मिश्रा ने प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। शहर के तिवारी कॉलोनी निवासी अभिनव के पिता उत्कृष्ट विद्यालय में ही शिक्षक हैं, मां कल्पना गृहणी हैं। दो भाइयों में छोटे भाई आगे की पढ़ाई बायो गु्रप से पूरी कर डॉक्टर बनना चाहते हैं। बड़ा भाई एमबीबीएस कर रहा है। प्राथमिक शिक्षा गांधी हाई स्कूल सीधी से पूरी करने वाले अभिनव ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि 8 से 9 घंटे की नियमित पढ़ाई से उन्हें यह सफलता मिली है। अभिनव ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई व गुरूजनों को दी है।
—————
सात से आठ घंटे की नियमित पढ़ाई से मिली सफलता-
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा-10वीं की छात्रा नियति तिवारी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान अर्जित कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया है। शहर के दक्षिण करौंदिया निवासी नियति के पिता जीतेंद्र तिवारी ज्योतिषी हैं, मां वंदना गृहणी हैं। नियति ने कहा कि उसे यह सफलता सात से आठ घंटे की नियमित पढ़ाई से मिली है। नियति भी आगे की पढ़ाई बायो गु्रप से पूरी कर नीट क्वालीफाई करते हुए डॉक्टर बनना चाहती हैं। नियति ने अपनी इस सफलता का श्रेय दादा पूर्व प्राचार्य आरके तिवारी, माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।
—————-
आईआईटी करना चाहता है मयंक-
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के कक्षा 10वीं के छात्र मयंक सिंह प्रताप ङ्क्षसह ने प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया है। शहर के पुलिस लाइन निवासी मयंक के पिता शिवपूजन सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर वकालत कर रहे हैं, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। गांधी हाई स्कूल सीधी से प्राथमिक शिक्षा अर्जित करने वाले मयंक बताते हैं कि इस सफलता के लिए उन्होंने 6 से 7 घंटे की नियमित पढ़ाई की, ऑनलाइन क्लास भी लिया। प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए काफी मेहनत की, आगे वह गणित समूह से पढ़ाई कर आईआईटी करना चाहते हैं।
——————-
कक्षा-12वीं की जिले की प्रावीण्य सूची में इन्होंने बनाया स्थान-
नाम – विद्यालय – स्थान
शालू सिंह – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी – प्रथम
विनीता प्रजापति – सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल मड़रिया – द्वितीय
धर्मेंद्र कुशवाहा – गणेश हायर सेकंडरी स्कूल अमहा सीधी – तृतीय
अभिषेक ङ्क्षसह – गणेश हायर सेकंडरी स्कूल अमहा सीधी – तृतीय
—————–
कक्षा 10वीं की जिले की प्रावीण्य सूची में इन्होंने बनाया स्थान-
नाम – विद्यालय – स्थान
श्रुति पांडेय – शासकीय कन्या उमावि चुरहट – प्रथम
काजल गुप्ता – संस्कार पब्लिक हाई स्कूल पथरौला – प्रथम
विभा विश्वकर्मा – गांधी हाई स्कूल सीधी – द्वितीय
दिव्यांशु तिवारी – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी – तृतीय
मनीष जायसवाल – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी – तृतीय
सुधांशु पटेल – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी – तृतीय
अभय सिंह – गांधी हाई स्कूल सीधी – तृतीय
अभय पांडेय – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी – तृतीय
पीयूष शर्मा – काशी हाई स्कूल अमिलिया – तृतीय
आदर्श पांडेय – गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल मड़वासी – तृतीय
अमृतलाल साकेत – शासकीय उमावि सपही – तृतीय
अंकुश तिवारी – गणेश हायर सेकंडरी स्कूल अमहा सीधी – तृतीय
सुरभि सिंह चौहान – अरविंदो हायर सेकंडरी स्कूल सीधी – तृतीय
—————–
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रों का रहा दबदबा-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रों का दबदबा रहा। हाई स्कूल की प्रदेश की मेरिट सूची में विद्यालय के 7 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। जिसमें अभिनव मिश्रा और हर्षवर्धन सिंह ने 491 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, जबकि नियति तिवारी ने 487 अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार आर्यन सोनी और स्वाति सिंह ने 486 अंको के साथ नवां स्थान तथा मयंक प्रताप सिंह और प्रतीक सिंह बघेल ने 485 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया। जिला मेरिट में विद्यालय के चार छात्र दिव्यांश तिवारी, मनीष कुमार जायसवाल, सुधांशु पटेल, अभय पांडेय ने सर्वोच्च अंक अर्जित करते हुए अपना स्थान कायम किया। 12वीं कक्षा की शालू सिंह ने जिला मेरिट में प्रथम स्थान बनाया। विद्यालय के प्राचार्य एसएन त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों और छात्रों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर बधाई दी है। इस परीक्षा परिणाम के आने पर सभी शिक्षक छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर व्याप्त है।
————-
परीक्षा परिणाम पर विभाग को गर्व-
हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम पर हमे गर्व है। जिले में दसवीं और 12वीं दोनो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। संभाग में जिला पहले स्थान पर है। प्रदेश में भी हम अच्छी स्थिति में हैं। आगे और अधिक मेहनत की जाएगी, ताकि और अधिक बेहतर परिणाम आ सके।
डॉ.प्रेमलाल मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी सीधी
000000000000000000000000000