15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

बीज खरीदने के बाद अब किसानों को भाग्य चमकने का इंतजार

-प्रत्येक जिले में एक किसान को ट्रैक्टर व 50 अन्य किसानों को बैटरी चलित स्प्रे मशीन व टॉर्च मिलेगी

Google source verification

सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की ओर से खेती व बीज को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना शुरू करने के बाद सवाईमाधोपुर-करौली के किसान वर्ग इस योजना में उत्साह से भाग लेकर संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में लगे बॉक्स में कूपन जमा करवा रहे है। ऐसे में कूपन जमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक रखी गई है। इसके कूपनों का कलेक्शन होगा। हालांकि सरकार ने अभी लॉटरी की तिथि घोषित नहीं की है। उधर, योजना के बाद दोनों जिले के किसानों ने बीजों को खरीदना शुरू कर दिया है।
दरअसल, नवविकसित उन्नत किस्मों का उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उचित दर से अधिक से अधिक मात्रा में उपलब्ध कराने एवं प्रमाणित बीजों के उपयोग में बढ़ोतरी करने के उद््देश्य से राजस्थान राज्य बीज निगम ने राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना शुरू की है। बीज खरीदने के बाद अब किसानों को भाग्य चमकने का इंतजार है।
प्रदेश में 33 किसानों को मिलेगा ट्रैक्टर
रबी की फसल के लिए सस्ते और गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार की राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना है। सबसे खास बात यह है कि इस योजना का फायदा उठाकर किसान ट्रैक्टर तक जीत सकत है। योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक किसान को ट्रैक्टर दिया जाएगा। यानि राज्य सरकार प्रदेश के 33 जिलों में 33 किसानों को उपहार स्वरूप ट्रैक्टर देगी।
यह है योजना का उद््देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लॉटरी के माध्यम से किसानों को उपहार देना है। सरकार की ओर से बीज खरीदने वाले किसानों को लॉटरी के माध्यम से ट्रैक्टर दिया जाएगा। कूपन के आधार पर विजेता को उपहार जाएंगे। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक जिले में 51 उपहार किसानों को लॉटरी से उपहार दिए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।
पांच जनवरी है संभवत लॉटरी की तिथि
राजस्थान राज्य बीज निगम से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत लॉटरी की अभी तारिख नहीं आई है लेकिन संभवत पांच जनवरी तक तिथिा घोषित होने की संभावना है। ऐसे में लॉटरी खुलने के बाद ही जिले के किसानों की किस्मत का ताला खुलेगी।

ये है किसानों को दिए जाने वाले उपहार..
1. प्रथम उपहार: प्रत्येक जिले में उपहार स्वरूप एक ट्रैक्टर
2. द्वितीय उपहार: 20 उपहार बैटरी चालित स्प्रे मशीन
3.तृतीय उपहार: 30 किसान टॉर्च का लॉटरी से चयन कर किसानों को वितरित किए जाएंगे।
…………………………………….

इनका कहना
किसानों को सस्ते दामों में बीज उपलब्ध कराने व खेती को बढ़ावा देने के लिए यह योजना कारगर साबित होगी। योजना में किसाना ज्यादा से ज्यादा कूपन जमा कराए। फिलहाल करौली-सवाईमाधोपुर जिले में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में लगे बॉक्स में किसान कूपन जमा करवा सकते है। 31 दिसम्बर को कूपन कलेक्शन किए जाएंगे। इसके बाद संभवत पांच जनवरी को लॉटरी खोली जाएगी।
जितेन्द्र कुमार धाकड़, संयुक्त प्रबंधक, राजस्थान राज्य बीज निगम, करौली-सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़