7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

VIDEO : ट्रेन से गिरने से महिला की मौत, जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में टूटा दम

ट्रेन से गिरने से महिला की मौत, जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में टूटा दम  

Google source verification

गंगापुरसिटी. टे्रन से गिरने से शुक्रवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल जगदीश मीना ने बताया कि मृतका विमला देवी (48) पत्नी महेन्द्र कुमार बैरवा कोटा में रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी निवासी है। विमला देवी कोटा से पीहर करौली के पेटोली गांव जाने के लिए गंगापुरसिटी आ रही थी।

गलती से वह कोटा से निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हो गई। सुबह पौने दस बजे टे्रन गंगापुरसिटी से गुजरी और यहां नहीं रूकने पर वह हड़बड़ाहट में उतरने के दौरान यार्ड में तीन पुलिया के पास टे्रन से गिर गईं। इससे बाया हाथ भुजा से और पैर घुटने के नीचे से कट गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर घायलावस्था में उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया। जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।