30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर
ईदुल फितर: खुदा की इबादत में झुके शीश
Play video

ईदुल फितर: खुदा की इबादत में झुके शीश

-जिलेभर में अकीदत से मनाया ईदुल फितर का त्योहार

Google source verification

सवाईमाधोपुर. मुस्लिम समुदाय की ओर से गुरुवार को जिलेभर में ईदुल फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर ईदगाह,जामा मजिस्द शहर, जामा मजिस्द बजरिया सहित विभिन्न मोहल्लों की अन्य मस्जिदो में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं जिले के सभी उपखण्डों पर भी ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज अदा की। ईदगाह में शहर काजी निसारूल्लाह के पुत्र मौलवी मोहम्मद साकिब ने नमाजियों को ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद मौलवी मोहम्मद साकिब ने ईद का खुतबा पढ़ा। इसके बाद शहर काजी ने सभी नमाजियों को पूरी दुनिया में अमन चैन, भाईचारे की दुआ के साथ ईदुल फितर की नमाज सम्पन्न कराई। दुआ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज से पूर्व शहर काजी ने जकात,फितरा, सदका, गरीबों में तकसीम करने की बात कहीं ताकि गरीब लोग अपनी जरूरत को पूरा कर आम मुसलमानों के साथ ईद की खुशियों में शिरकत कर सकें।
सुबह से मेले जैसा रहा माहौल
इस दौरान ईदगाह में सुबह से मेले जैसा माहौल नजर आया। नमाजियों ने फज्र की नमाज के बाद से ही ईद की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी। वहीं वतन फज्ञउंडेशन एवं नौजवान कमेटी की ओर से ईद की नमाज अदा करने के साथ आने वाले नमाजियों को शर्बत पिलाकर स्वागत किया।
बच्चों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने भी एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद पूरे दिन ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। हिंदू व सिख भाई भी ईद की खुशियों में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जगह-जगह पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़