30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bus Accident : करौली से गंगापुर सिटी आ रही बस पलटी, 12 यात्री घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

करौली से गंगापुर सिटी आ रही एक निजी बस शनिवार दोपहर गंगाजी की कोठी के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस स्कूल की दीवार तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर पोल से टकरा गई। दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Gangapur City Bus accident

स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलटी बस (फोटो-पत्रिका)

गंगापुर सिटी। करौली-गंगापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगाजी की कोठी के पास करौली से गंगापुर सिटी आ रही एक निजी बस अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित एक निजी स्कूल की दीवार तोड़ते हुए बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर के पास जाकर रुक गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जबकि नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये यात्री हुए घायल

करीब 15 मिनट बाद दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी ले जाया गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों में हेतराम पुत्र मूलचंद बैरवा निवासी पीलोदा, गजेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार जागा निवासी सरमथुरा, मीरा पत्नी मन्नूलाल जोशी, रानी पत्नी शंकर सेन, पुष्पा पत्नी दिनेश शर्मा तथा 13 वर्षीय खुशी शर्मा सहित अन्य यात्री शामिल हैं। इनमें से छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई या वे दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

यह वीडियो भी देखें :

क्षमता से अधिक सवारी बैठाने का आरोप

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। निजी बस करौली से यात्रियों को लेकर गंगापुरिसिटी जा रही थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत यह रही कि बस ट्रांसफॉर्मर के पास पलटने के बाद बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

अस्पताल पहुंचे एसडीएम

सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी बृजेन्द्र मीना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएमओ डॉ. विजेन्द्र गुप्ता को सभी घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग