3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
हर्षोल्लास से मनाया रंगों का त्योहार
Play video

हर्षोल्लास से मनाया रंगों का त्योहार

गली मोहल्लों में हुए कई आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाईमाधोपुर.नगर परिषद क्षेत्र सहित जिलेभर में मंगलवार को धूलंडी का त्यौहार पूरी मस्ती के साथ मनाया गया। सुबह से दिन तक लोग धुलंडी पर एक दूसरे के गुलाल तथा रंग लगाकर होली के त्यौहार की बधाइयां देते दिखाई दिए ।धूलंडी पर बच्चें और युवा टोलियां बनाकर फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान युवा और बच्चे अपने बड़े और बुजुर्गों को गुलाल लगाकर ढोक लगाकर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। यहां हर गली गली नुक्कड़ और चौराहे पर सभी लोग एक दूसरे पर रंग लगाकर होली की मस्ती में झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान लोग बुरा न मानो होली है कहकर रंग और पानी डालते हुए दिखाई दिए। यहां होली के अवसर पर सवाई माधोपुर के पुराने की शहर अग्रवाल धर्मशाला पर श्याम मित्र मंडल ने फागोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया। जिसमें भजनों पर गुलाल और अबीर उडाकर लोग होली खेलते हुए दिखाई दिए।
विधायक ने भी खेली होली
सवाई माधोपुर नगर परिषद की ओर से यहां पहली बार होली खेलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां सवाई माधोपुर के पुराने शहर की पुरानी नगर पालिका के सामने होली खेलन समारोह सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक आयोजित किया। सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के साथ कई जन प्रतिनिधि व कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों के साथ होली खेलते हुए दिखाई दिए। विधायक यहां लोगों को पूरे जोश और उत्साह के साथ लोगों को होली की मुबारकबाद देते दिखाई दिए। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से बजरिया के शर्मा होटल चौराहे पर होली खेलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधायक सहित कई अदिकारियों ने भी शिरकत की। यहां सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़