
Sawai madhopur. जिले में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है, इसकी बानगी गुरुवार सुबह रणथम्भौर रोड पर देखने को मिली। रणथम्भौर रोड पर सुबह करीब ग्यारह बजे तीन बाइक पर आए नौ बदमाशों ने रणथम्भौर रोड निवासी विजय मीणा पर फायरिंग ( Firing ) की। बदमाशों ने मौके पर तीन बार फायर किया, लेकिन विजय बच गया। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी विजय मीणा व आरोपियों के बीच लड़ाई हो चुकी है। दोनों के बीच रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News : तीन दिन पहले भी दिन दहाड़े गोली मारकर वारदात को दिया था अंजाम
सद्दाम व विजय के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमे
फायरिंग की घटना में घायल हुए सद्दाम व विजय मीणा पुराने अपराधी है। दोनों के खिलाफ जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक शहर मुकेश मीणा ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ फिरौती, अपहरण, लूट आदि के सात, विजय मीणा पर मारपीट आदि के छह व एक अन्य आरोपी राहिल पर तीन मुकदमे दर्ज है।
इनका कहना है….
Ranthambore रोड पर दो पक्षों में झगड़ा व फायरिंग की वारदात हुई है। इसमें विजय मीणा व सद्दाम दो जने घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
– दिनेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, शहर, सवाईमाधोपुर