5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
वन मंत्री ने दिए सघन मॉनिटरिंग व डेली रिपोर्टिंग के निर्देश
Play video

वन मंत्री ने दिए सघन मॉनिटरिंग व डेली रिपोर्टिंग के निर्देश

डेली रिपोर्टिंग नहीं करने पर लगाई फटकार रणथम्भौर पार्क का किया भ्रमण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 9 Feb 2020, 11:38 AM IST

सवाईमाधोपुर.प्रदेश के वन एंव पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार सवाई माधोपुर दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने रणथम्भौर नेशनल पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वनमंत्री ने रणथम्भौर की शिल्पग्राम स्थित पर्यटन बुकिंग विंडो का भी निरीक्षण किया साथ ही बाघ संरक्षण को लेकर कार्य कर रही संस्थाओं का भी निरीक्षण कर उनके कार्य का जायजा लिया। इस दौरान राजस्थान वन विभाग के हॉफ जीवी रेड्डी, पीसीसीएफ अरदिंम तौमर, रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ मनोज पाराशर, उपवन संरक्षक मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।
डेली रिपोर्ट नहीं करने पर लगाई फटकार
इस दौरान वनमंत्री ने करीब 60 करोड़ की लागत से रणथम्भौर नेशनल पार्क में लगे वाईल्ड लाईफ सर्विलांस सिस्टम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कंट्रोल द्वारा डेली रिपोर्ट नही करने और सिस्टम ऑपरेटर व वनाधिकारियों कोफटकार लगाई और प्रतिदिन रिपोर्ट जयपुर भेजने के निर्देश दिए ।
भालू की देखी अठखेलियां
इसके बाद वनमंत्री ने रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया । जहां उन्होंने जोन नम्बर दो पर भालू की अठखेलिया देखी । पार्क भ्रमण के दौरान वनमंत्री ने रणथम्भौर मेें गुढ़ा, नालघाटी, बोदल,धौलपुरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। पार्क भ्रमण के बाद उन्होंने जोगी महल में वन प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली । इस दौरान उन्होंने रणथम्भौर की व्यवस्थाओ में सुधार के साथ ही रणथंभोर में पर्यटन के ब?ावे को लेकर सकारात्मक रूप से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़