5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
एटीएम के पिन पूछ व कार्ड बदलकर की 34 हजार की ठगी
Play video

एटीएम के पिन पूछ व कार्ड बदलकर की 34 हजार की ठगी

रवांजना डुगर निवासी रामावतार शर्मा को बनाया शिकार पीडि़त ने कोतवाली थाने में सौंपी शिकायत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 7 Feb 2020, 11:43 PM IST

सवाईमाधोपुर.जिला मुख्यालय पर एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीडि़त रामावतार शर्मा निवासी रवांजना चौड़ गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कृषि उपज मण्डी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गया था। इस दौरान एटीएम में पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने धोखे से पीडि़त का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से जारी राशि निकाल ली। इस संबंध में पीडि़त ने कोतवाली थाने में लिखित में शिकायत सौंपी है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पीडि़त आलनपुर स्थित पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
पीडि़त ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह कृषि उपज मण्डी रोड स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गया था। लेकिन एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले। ऐसे में एटीएम में मौजूद दो युवकों ने उससे उसका एटीएम कार्ड लिया और पिन नम्कबर पूछा उसने युवकों को एटीएम का पिन नम्बर बता दिया। इसके बाद युवकों ने एटीएम कार्ड को मशीन में डाला और थोड़ी देर बाद एकपर्ची मशीन से बाहर आई। युवकों ने वह पर्ची व एटीएम कार्ड उसे वापस कर दिए और कहा कि आपका एटीएम कार्ड खराब होगया है ऐसे में पैसे नहीं आ रहे हैं आप बैंक में जाकर एटीएम कार्ड को ठीक करा लो। इसके बाद दोनो युवक बाहर चले गए।
बैंक पहुंचने पर पता चली असलियत
इसके बाद पीडि़त बैंक में गया। इस दौरान उसके मोबाइल दो बार मैसेज आया और उसके खाते से 33 हजार 900 रुपए कट गए। बैंक में जब एटीएम कार्ड नहीं चलने के बारे में बताया तो बैंक कर्मियों ने कहा कि आपके पास जो एटीएम व ब्लॉक हो चुका है और यह कार्ड भी किसी ओर के नाम से हैं।
पहले भी हो चुके है मामले
एटीएम व ऑनलाइन ठगी के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले एक बार आवासन मण्डन निवासी रजत माथुर के साथ भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी की जा चुकी है।
इनका कहना है….
इस संबंध में पीडि़त ने शिकायत सौंपी हैं। मामले की जांच की जा रही है।
– अनिल मुण्ड, थानाधिकारी, कोतवाली,सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़