5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी तो वन विभाग के वाहन के मारी टक्कर
Play video

पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी तो वन विभाग के वाहन के मारी टक्कर

वन विभाग के फ्लाइंग स्कावइड ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 7 Feb 2020, 1:51 PM IST

सवाईमाधाोपुर.रणथम्भौर वन क्षेत्र में पत्थरों का खनन कर उनका अवैध परिवहन करने वाले माफियाओं ने गुरुवार को वन विभाग कूे वाहन के टक्कर मारकर भागने के प्रयास किया लेकिन पुलिस व वन विभाग की टीम नेमिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि गत दिनोंं बजरी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने भी पुलिस के बेरीकेड्स को टक्कर मार दी थी।
यह था मामला
शेरपुर की ओर से दो पत्थरोंं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली आ रही थी। वहीं वन विभाग व पुलिस की टीम ने झूमर बावडी केपासबेरीकेड्स लगाकर नाकाबंदी कर रखी थी ऐसे मेंं चालक रणथम्भौर रोड स्थित माता के मंदिर होते हुए होटलो के पीछे होकर निकालने का प्रयास किया। इस पर टीम ने एक ट्रॉली को तो अंकुर होटल के पास के पकड़ा लेकिन टीम को आते देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ट्रॉली को पीजी कॉलेज केअ पास रेलवे ट्रैक की समीप वाली सड़क से जप्त किया गया। इस दौरान सतवीर सिंह, अतुल गुर्जर आदि मौजूद थे। इसी क्रम में वन विभाग की फ्लाइंग टीम व पुलिस ने बालेर में भी पत्थरों का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है। हालांकि टीम को आते देख चालक मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर बालेर रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया है।
इनका कहना है….
पुलिस टीम के साथ मिलकर पत्थरोंं से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया है। एक ट्रॉली चालक ने कार्रवाई के दौरान विभाग के वाहन को टक्कर मारी थी।
– कप्तान सिंह, प्रभारी फ्लाइंग स्कवाइड, रणथम्भौर, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़